jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा: लोडिंग वाहन पलटने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड । मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मेहगांव-मौ मुख्य मार्ग पर दंदरौआ धाम गेट नंबर-1 के पास तेज रफ्तार लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक और घायलों की पहचान

- Install Android App -

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय प्रीतम मांझी और उनके बेटे सुनील मांझी, दोनों निवासी ग्राम छोली, जिला ग्वालियर, और उपेंद्र राणा, निवासी लखनौती, डबरा के रूप में हुई है। हादसे में रामरूप बघेल, निवासी एरोली और मानवेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पहले मेहगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

हादसे की वजह और पुलिस कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मौ क्षेत्र से पांच लोग लोडिंग वाहन में सवार होकर दंदरौआ धाम जा रहे थे। वाहन में एक भैंस भी लदी हुई थी। रास्ते में चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया। मेहगांव थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी संजय कोच्छा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।