jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

फसल खराब होने और कर्ज से परेशान किसान ने खेत में जहर खाकर दी जान

उज्जैन। सोयाबीन खराब होने और सिर पर कर्जे के बोझ से परेशान एक और किसान ने शनिवार को अपनी जान दे दी। मामला महिदपुर का है। यहां पहले भी एक किसान ऐसी ही परेशानियों के कारण जान दे चुका है। महिदपुर के खजूनिरया निवासी दिनेश पिता जगदीश शर्मा (41 वर्ष) की शनिवार को जहर खाने से मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Install Android App -

मृतक के भाई अशोक शर्मा ने बताया कि दिनेश ने शुक्रवार दोपहर अपने खेत पर जहरीला पदार्थ खाया और अपने सरपंच मित्र राकेश परमार को फोन पर कहा कि यह उनकी आखिरी राम-राम है। मेरे बच्चों का ध्यान रखना। उस वक्त राकेश गांव में नहीं थे। उन्होंने तुरंत अशोक को फोन के बारे में बताया और दिनेश को संभालने का कहा। अशोक खेत पर पहुंचा तो वहां दिनेश उन्हें उल्टी करता मिला। उसे पहले महिदपुर अस्पताल और वहां से चरक अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

मंदिर में पुजारी भी है मृतक-मृतक दिनेश शर्मा गांव के ही महावीर हनुमान मंदिर में पुजारी भी हैं। उसकी 6 बीघा जमीन है। भाई अशोक के मुताबिक उस पर करीब 5 लाख का कर्जा है। इस बार सोयाबीन भी खराब हो गई। इस कारण वो अधिक तनाव में था। दिनेश के दो बेटे हैं जिनकी उम्र 11 व 13 साल है।