jhankar
ब्रेकिंग
सिटी कोतवाली पुलिस ने छोटी हरदा के पास मुख्य मार्ग पर तीन आरोपियों को पकड़ा, बुलेट अपाची वाहन सहित अ... हरदा : निर्धारित स्लॉट की तिथि पर ही उपार्जन केंद्र पहुंचे किसान : जिला प्रशासन की अपील मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 2 मई 2026 मध्य प्रदेश की खास खबरें: 2 मई 2026 आज का राशिफल अपडेट: 2 मई 2026 आईपीएल सट्टे का बड़ा खुलासा: धर्मराजपुरी कॉलोनी में लाखों का हिसाब-किताब बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : नेमावर में वैशाख पूर्णिमा पर आध्यात्मिक चेतना का संगम, मां नर्मदा और संत सिंगाजी महाराज की ... हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा...

ट्रक ने ओवर टेक करने मे कार को मारी टक्कर : कार में सवार 6 लोगों की मौत, 7 हुए घायल ! 

वाहनों को चलाते समय सावधानी पुर्वक यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए जरा सी लापरवाही बड़े हादसे मे बदल जाती है। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़। प्रदेश के बालोद जिले में रविवार देर रात बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी जिसमें कार में सवार 6 लोगों की मौके मौत हो गई अन्य 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रविवार देर रात डौंडी क्षेत्र की बताई जा रही है। एक जायलो कार को एक तेज गति में पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा ओवरटेक कर कार को टक्कर मार दी।इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

 

घायलों को राजनांदगाँव किये रिफर

- Install Android App -

सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। यहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत एंबुलेंस से राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं।मृतकों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। बाकी 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कार हुई क्षतिग्रस्त

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

नामकरण संस्कार कार्यक्रम मे गए थे कार सवार

जानकारी के मुताबिक जायलो कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहा पड़ाव पर को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी।