jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

झारखंड में आमने-सामने टकराई दो मालगाड़ियां, चालक दल के सदस्य घायल

सरायकेला। झारखंड में शनिवार सुबह चांडिल रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां आमने-सामने दो मालगाड़ियां टकरा गईं, जिससे दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चालक दल के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि तकनीकी कारणों के चलते यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद अप और डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है। रेलवे की ओर से चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट की सभी यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। यात्रियों को हेल्पडेस्क और स्टेशन घोषणाओं के जरिए जानकारी दी जा रही है।

रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अनुमान के मुताबिक इस घटना के कारण सैकड़ों यात्री कई स्टेशनों पर फंसे हुए हैं और उन्हें वैकल्पिक साधनों से गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आयरन से भरी मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी, चांडिल स्टेशन पार करने के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई। डिरेल हुई मालगाड़ी के कई डब्बे दूसरी दिशा से आने वाले ट्रैक पर चले गए। इस कारण दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुई। गनीमत यह रही कि दोनों ही मालगाड़ियां थीं।