jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

रखाबंधन पर नन्हीं परियों ने मोदी की कलाई में बांधा रक्षा सूत्र

नई दिल्ली। आज पूरे देश में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मना रहे है। इसी बीच नई दिल्ली के सात लोक कल्याण मार्ग से भी दिल को खुश करने वाली कुछ तस्वीरें आई हैं। जी हां, प्रधानमंत्री आवास में कई स्कूली बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान पीएम मोदी भी बच्चियों के साथ खेलते दिखाई दिए।

- Install Android App -

रक्षाबंधन के शुभ मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को राखीं की शुभकामनाएं भी दी हैं। रक्षाबंधन के मौके पर पीएम आवास में नन्हीं परियों की भीड़ देखी जा सकती है। इस मौके पर पीएम मोदी ने न सिर्फ बच्चियों से राखी बंधवाई बल्कि उनके साथ खूब मस्ती भी की। बच्चों के चेहरे की हंसी बता रही है कि पीएम मोदी की कंपनी उन्हें भी काफी पसंद आई।

पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने किया पोस्ट
बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार सुबह ही रक्षाबंधन की बधाई दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी राखी की शुभकामनाएं दी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।