न्यूयॉर्क। अमेरिकी धुरंधर वीनस विलियम्स ने लैला फर्नांडिज के साथ अमेरिकी ओपन महिला युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । वीनस ने अपनी छोटी बहन सेरेना से कहा है कि वह उनका मैच देखने आये । वीनस और लैला ने 12वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और झांग शुआइ को 6 . 3, 6 . 4 से हराया । अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा से होगा।
ब्रेकिंग
