jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग

बड़ी दुखद खबर: दर्दनाक हादसा देवास जिले के 6 लोगों की मौत; खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए थे।

राजस्थान के बूंदी में सड़क हादसा, विधायक ने परिजनो से की बात।

अनिल उपाध्याय 

खातेगांव/देवास/MP : राजस्थान के बूंदी में हुए सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के 6 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक को कोटा रेफर किया गया है। शव कार में बुरी तरह फंस गए थे। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

कार सवार देवास जिले के सतवास तहसील के बैडागाव निवासी हैं, जो खाटूश्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हिंडोली इलाके के जयपुर नेशनल हाईवे (NH21) पर हुआ।

एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि मध्यप्रदेश के देवास जिले से 9 लोग 14 सितंबर की रात खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। कोटा होती हुई इनकी गाड़ी हिंडोली पहुंची थी। हिंडोली थाना क्षेत्र के हाईवे की पुलिया के पास (लघधरिया भैरू जी के स्थान) गलत साइड से आकर भारी वाहन ने कार को टक्कर मार दी।

सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के 6 लोगों की मौत हो गई,कार के उड़े परखच्चे

एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार बुरी तरह फंस गए। कार में सवार मदन पिता शकरू नायक निवासी बेड़ाखाल, मांगीलाल पिता ऊंकार निवासी बेड़ाखाल, महेश पिता बादशाह निवासी बेड़ाखाल, राजेश और पूनम की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

- Install Android App -

मनोज पिता रवि नायक निवासी पोखर खुर्द, प्रदीप पिता मांगी लाल निवासी धांसड और अनिकेत पिता राजेश निवासी बेड़ाखाल घायल हैं। इनमें से प्रदीप की हालत गंभीर है। उसे कोटा रेफर किया गया है। बाकी दोनों घायलों का इलाज बूंदी में चल रहा है।

घायलों का इलाज बूंदी अस्पताल में चल रहा है,शवों को निकालने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

एसपी ने बताया कि हादसे से पहले सदर थाने के एएसआई हरिशंकर शर्मा गश्त पर निकले थे। उसी दौरान उन्हें राहगीर ने हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसआई मौके पर पहुंचे और संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना दी। मौके पर शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से शवों को निकाला गया।

बागली विधायक ने की परिजनों से बात

बागली विधायक मुरली भंवरा ने इस हादसे को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। भंवरा ने दैनिक भास्कर को बताया कि परिवार जनों से उनकी बात हुई है। दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

सीएम को भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है। राजस्थान के अधिकारियों से भी बात हो रही है। घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज मिले इसकी व्यवस्था की जा रही है। ये सभी बंजारा समुदाय से आते हैं। टीम पता कर रही है कि इनके पास संबल कार्ड है या नहीं। सरकार की ओर से परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया जाएगा।

——