jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

घेराव के बाद भोपाल RGPV के कुलगुरु का इस्तीफा, लगे फर्जीवाड़े के आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश के इकलौते तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु द्वारा अचानक राज्यपाल मंगू भाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंपने का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरजीपीवी पर सेल्फ स्टडी रिपोर्ट यानि SSR में गलत या भ्रामक जानकारी दिखाकर नैक की ए प्लस प्लस ग्रेडिंग हासिल करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को इसी मामले में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरजीपीवी परिसर में जाकर कुलगुरु का घेराव भी कर दिया। माना जा रहा है कि विद्यार्थियों के इस दबाव के बाद कुलगुरु राजीव त्रिपाठी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

- Install Android App -

राज्यपाल को लिखे इस्तीफे के अंश
राज्यपाल को सौंपे गए इस्तीफे में राजीव त्रिपाठी ने लिखा कि, ”आरजीपीवी (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) भोपाल के कुलपति पद से तत्काल प्रभाव अथवा आपके कार्यालय द्वारा उचित समझे जाने पर औपचारिक रूप से अपना त्यागपत्र देता हूं। मुझ पर जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। इस पद पर सेवा करना और अपनी पूरी क्षमता से आरजीपीवी के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास में योगदान देना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है।”

इस्तीफे को बताया व्यक्तिगत कारण
राजीव त्रिपाठी भले ही गलत जानकारी देकर SSR रिपोर्ट तैयार कराने के मामले में घिर चुके थे। लेकिन उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा देने का कारण व्यक्तिगत बताया। उन्होंने आगे लिखा कि, ”अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान मैंने मध्य प्रदेश की तकनीकी शिक्षा में शैक्षणिक उत्कृष्टता, पारदर्शिता और नवाचार के मूल्यों को बनाए रखने का प्रयास किया है। अपने व्यक्तिगत कारणों से, मेरा मानना है कि यह पद छोड़ने और विश्वविद्यालय के विजन को आगे बढ़ाने के लिए नए नेतृत्व को अनुमति देने का उपयुक्त समय है।”