jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

मप्र विधानसभा की वेबसाइट पर विजयाराजे सिंधिया को बताया ‘पूर्व मुख्यमंत्री’

भोपाल। मध्यप्रदेश की विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची में विजयाराजे सिंधिया का नाम भी ‘भूतपूर्व मुख्यमंत्री’ के रूप में लिखा गया है। वेबसाइट के अनुसार विजयाराजे एमपी की 5वें नंबर की सीएम रहीं। जबकि वह कभी भी मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री नहीं रहीं।

- Install Android App -

विधानसभा की वेबसाइट पर ‘मुख्यमंत्री’ वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों की सूची में पांचवें क्रम पर विजयाराजे सिंधिया का नाम दर्ज है। लेकिन उनके नाम के आगे एक स्टार (*) लगाया गया है। इसके अलावा सबसे नीचे स्पष्टीकरण भी दिया गया है, जिसमें लिखा कि “सामान्यतः मुख्यमंत्री ही सदन का नेता होता है, लेकिन चौथी विधानसभा में गोविंद नारायण सिंह के कार्यकाल के दौरान विजयाराजे सिंधिया सदन की नेता रहीं। ”

बता दें, इस सूची में विजयाराजे सिंधिया का जो कार्यकाल बताया गया है। उस दौरान मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद नारायण सिंह और राजा नरेश सिंह कार्यरत थे। वहीं प्रदेश के जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक सूची में विजयाराजे सिंधिया का नाम नहीं है. जानकारी के अनुसार विधानसभा के सीनियर अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने भी गलती स्वीकार्य करते हुए जल्द ठीक करने की बात कही है।