jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

Viral Video : लाइव क्लास में छात्र ने फिजिक्स टीचर को चप्पल से मारा, देखें वीडियो

Teacher Student Viral Video : फिजिक्स वाला ऐप पर लाइव क्लास के दौरान एक छात्र ने टीचर की पिटाई कर दी. इस घटना से जुड़ा 9 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि टीचर ब्लैकबोर्ड पर छात्रों के सवाल हल कर रहे हैं. तभी एक छात्र अपनी सीट से उठता है और हाथ में चप्पल लेकर टीचर को पीटना शुरू कर देता है. छात्र ने टीचर को दो बार चप्पल से मारा.

Teacher Student Viral Video

इस दौरान शिक्षक खुद को बचाने के लिए पीछे हट जाते हैं. छात्र के हाथ से चप्पल छूटकर जमीन पर गिर जाती है. फिजिक्स कोचिंग इंस्टीट्यूट में टीचर और स्टूडेंट ड्रेस कोड में नजर आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्र ने टीचर पर हमला क्यों किया. वहीं, इस मामले पर फिजिक्स विभाग की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

फिजिक्स-वाला प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक ऑनलाइन मंच है। साल 2016 में अलख पांडे और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के शिक्षक प्रतीक माहेश्वरी ने मिलकर फिजिक्सवाला नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। एक साल में उनके चैनल पर करीब 4 हजार सब्सक्राइबर ही थे.

- Install Android App -

फिर अलख ने आसान और मजेदार तरीके से फिजिक्स पढ़ाने का तरीका खोजा। आज उनके यूट्यूब चैनल पर 11 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, फिजिक्स-वाला ऐप को 127 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

फिजिक्स-वाला जेईई मेन्स, जेईई एडवांस, इंजीनियरिंग और एनईईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयारी प्रदान करता है। उनकी कोचिंग के प्रशंसक न केवल भारत में बल्कि बांग्लादेश, थाईलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और दुबई में भी हैं।