jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Weather Alert : अंबर में काले बादल फिर मचाएंगे तबाही, अगले 12 घंटे में 10 राज्यों में भारी बारिश

Weather Alert : देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने बदलना शुरू हो गया है। अब ज्यादातर राज्यों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अधिकांश जिलों में अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को यूपी के लगभग 50 जिलों में गरज और आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Weather Alert

राजधानी दिल्ली में मौसम काफी अच्छा हो गया है। तापमान में गिरावट के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शिमला में भी मौसम ने करवट लेना अब शुरू कर दिया है। चंबा जिला में बारिश के बाद यहां के लोगों को सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया है।

बर्फबारी के चलते चंबा जॉन में वाहनों की आवाजाही को भी बंद कर दिया गया था। पंजाब में सोमवार को मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिला है। पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है। लुधियाना में आज काले बादलों के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली हैं। मौसम के अचानक बदलने से बच्चों को सुबह – सुबह स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई है। ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी।

- Install Android App -

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

केरल और माहे में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 16 अक्टूबर को तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी ने 19 अक्टूबर तक देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई जगहों पर भारी वर्षा देखने को मिलेगी। 19 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भी 17 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है।

आज यहां हुई तेज बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान त्रिवेन्द्रम (केरल) में 21 सेमी, चेरथला (केरल) में 20 सेमी, मम्बझथुरैयारु (तमिलनाडु) में 17 सेमी, मवेलिकारा (केरल) में 17 सेमी और अनाइकेडांकु (तमिलनाडु) में 17 सेमी बारिश दर्ज की गई है।