ब्रेकिंग

मकडाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत में वातावरण काफी ठंडा बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में सिहरन बरकरार है। इसी क्रम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को प्रदेश में सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकार्ड किया गया है। जो हिल स्टेशन पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। प्रदेश के 25 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ श्रीनगर के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हालांकि इस मौसम प्रणाली की आवृति काफी कमजोर है। इस वजह से इसका म.प्र. के मौसम पर विशेष असर पड़ने की संभावना कम है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण रात के समय ठंड बरकरार है। हालांकि आसमान साफ रहने से धूप निकल रही है। जिसके चलते दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.