jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल इंदौर की नीट छात्रा निक्की यादव का नर्मदा नदी में मिला शव Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न...

Weather News : हरदा और पड़ोसी जिलो में हलकी, जबलपुर संभाग में तेज बारिश की संभावना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के मौसम को लेकर बताया कि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का हो सकती है। वर्तमान में एक मौसम तंत्र सक्रिय है। तीन दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। मौसम का यह बदलाव पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग में तेज बारिश करवा सकता है।

- Install Android App -

मानसून की विदाई तो हो चुकी है फिर सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अक्टूबर के पहले हफ्ते में एक बार फिर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके पहले भी 27 से 29 सितंबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम के बदलाव का सबसे ज्यादा प्रभाव जबलपुर, शहडोल, इंदौर और रीवा संभाग में देखने को मिल सकता है।
हरदा और पड़ोसी जिलो में हलकी बारिश
हरदा शहर की बात करें तो मौसम साफ रहेगा कुछ जगहों पर बादल आसमान में रह सकते है। जिले में ही कुछ अन्य स्थानों पर हलकी बारिश हो सकती है रात्रि में पूरा आसमान साफ रहेगा। हां गुरुवार को जरुर मौसम में नमी आयेगी और शहर में भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के द्वार बताई जा रही हैं।यूं तो मानसून की विदाई हो ही चुकी दोबारा सक्रियता से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो नर्मदापुरम संभाग के बैतूल हरदा, भोपाल, उज्जैन, सागर, चंबल, और ग्वालियर संभाग में हल्की फुलकी बारिश होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि वर्तमान में बने दो मौसम तंत्रों के कारण बुधवार को भी इंदौर, उज्जैन, भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं.कहीं माध्यम से लेकर तेज बारिश होने के आसार हैं। जबकि दो दिन बाद सक्रिय होने वाले मानसूनी तंत्र का असर 28 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते से मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है।