jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़का जनाक्रोश, पंजाब सहित देश भर में विरोध चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई...

व्हाट्सएप यूजरों की मौज… नया यूनिफाइड कॉलिंग सिस्टम देगा बेहतर अनुभव

सैन फ्रांसिस्को। व्हाट्सएप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को सुविधाजनक बनाने और यूजर्स को नए अनुभव देने पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने एक और नया फीचर रोलआउट किया है, इस फीचर को यूनिफाइड कॉलिंग सिस्टम कहा जा रहा है। इस फीचर की शुरुआत इस महीने की शुरुआत में आईओएस यूजर्स के लिए की गई थी और अब इस फीचर को बड़े पैमाने पर ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। एप स्टोर पर मौजूद व्हाट्सएप के ऑफिशियल चेंजलॉग में इस नए फीचर का जिक्र है।

नए फीचर के तहत यूजर्स को अलग-अलग वॉइस और वीडियो कॉल बटन की जगह एक सिंगल कॉल बटन मिलेगा। यह बदलाव कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनने के लिए किया गया है। इसके साथ ही कॉल्स टैब से ही कॉल शेड्यूल करने और अपकमिंग कॉल्स देखने का विकल्प भी मिलेगा। इसका मतलब है कि अब यूजर किसी भी शेड्यूल्ड कॉल को तुरंत एक्सेस कर कॉल डिटेल्स भी आसानी से देख पाएंगे।

- Install Android App -

टेक वेबसाइट ने नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, इसमें साफ दिखता है कि कॉल शेड्यूलिंग और कॉल मैनेजमेंट पहले से कहीं ज्यादा आसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जब कोई यूजर कॉल शेड्यूल करना चाहेगा, तब उस इन्विटेशन भेजने के लिए ग्रुप और कॉन्टैक्ट का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा खासकर उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होगी जो पहले से मीटिंग या बातचीत प्लान करना चाहते हैं। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि ग्रुप के सभी मेंबर्स समय पर कॉल रिसीव कर सकें।

इसके अलावा व्हाट्सएप ने ग्रुप चैट्स के लिए भी यूनिफाइड कॉलिंग सिस्टम लांच किया है। इस एक ही मेन्यू से अब यूजर वॉइस और वीडियो कॉल शुरू करने के अलावा कॉल लिंक बनाने और कॉल शेड्यूल करने जैसे विकल्प का इस्तेमाल कर सकते है। खास बात यह है कि कॉल शुरू करने से पहले यूजर्स को ग्रुप के सभी सदस्यों की पूरी लिस्ट दिखाई देगी और वे चुन सुकते कि किसे कॉल में शामिल करना है। इसके बाद यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से वॉइस या वीडियो कॉल कर सकते हैं।

फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि यह नया अपडेट कॉलिंग अनुभव को न सिर्फ आसान बल्कि ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड भी बनाएगा। यूजर्स को अब कॉल मैनेजमेंट और शेड्यूलिंग में पहले जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।