jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम द्वारा गांव-गांव चलाई जा रही मुहिम, लोगों को आंखों के प्रति कर रहे जागरूक

मकड़ाई समाचार सिराली। अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम एवं सेवा सदन संस्था द्वारा संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली मे सीबीएम संस्था के सहयोगी सतीश नागप्पन एवं सेवा सदन संस्था के प्रोग्राम मैनेजर मनोज धावड़िया ने प्राथमिक नेत्र जांच केंद्रों पर सेवा सदन के कर्मचारियों के साथ विजन सेंटर की गतिविधियों के साथ वार्तालाप की। साथ ही संस्था जिस उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है उसके बारे में अवगत कराया।

अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम नई दिल्ली के संस्था सहयोगी सतीश नागप्पन ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्राम बंदी मुहाड़िया, रेहटा कला के ग्रामीणों के साथ चर्चा की। और सलाह प्रदान करते हुए कहा कि ग्रामीण लोगों को संस्था से जोड़कर समय पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने की सलाह प्रदान की। आज वर्तमान स्थिति में आंखों में मोतियाबिंद की बीमारी बहुत बढ़ती जा रही है। कम उम्र में लोग मोतियाबिंद बीमारी के शिकार होते जा रहे है। इसलिए समय पर ऑपरेशन कराना अति आवश्यक है।

- Install Android App -

दिव्यांगों के क्षेत्र में संस्था का महत्वपूर्ण योगदान –
अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम एवं सेवा सदन संस्था के विशेष सहयोग से दिव्यांगों के क्षेत्र में जगह-जगह दिव्यांगता अभियान चलाया जा रहा है। वही ग्राम बंदी मुहाड़िया की महिला जो पांव से दिव्यांग है एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य कर रही सुखमणि सांगोले से चर्चा की। साथ ही संस्था द्वारा कई दिव्यांग लोगों को आंखों से संबंधितअनेक सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही है।

सेवा सदन संस्था के प्रोग्राम मैनेजर मनोज धावड़िया ने ग्रामीणों को सलाह प्रदान करते हुए बताया कि गांव-गांव मे दृष्टि मित्र बना कर लोगों को आंखों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सीबीएम संस्था के विशेष सहयोगी सतीश नागप्पन जी, सेवा सदन संस्था भोपाल के प्रोग्राम मैनेजर मनोज धावड़िया जी,प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र के सेंटर संचालक अजय मंडलेकर, ऑप्टोमेट्रिस्ट हरि सेन, सेंटर सहायक बरखा यादव, ग्राम पंचायत रहटा कला के सरपंच महोदया श्रीमती जयंती बनवारी सनखेरे, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।