jhankar
ब्रेकिंग
परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र

अनोखा विरोध- पंचायत सचिव लापता, ग्राम पंचायत के लोगों ने भैंस के सामने रखी समस्या, प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे !

अखिलेश मालवीय मकड़ाई समाचार रहटगांव। शनिवार को हरदा जिले के टिमरनी विकास खंड के ग्राम झाड़बिड़ा में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भैंस के सामने रखी। ग्रामीणों का कहना है कि विगत 1 माह से सचिव ग्राम पंचायत में नहीं आ रहा है। और नहीं अभी तक नवागत पंचायत सरपंच को प्रभार दिया गया। जिसके कारण ग्रामीण पंचायत से जुड़ी समस्या किसे बताएं कहाँ जाए।

- Install Android App -

ग्रामीणों का कहना है कि कमिश्नर साहब, जिला कलेक्टर, जिला सीईओ सभी इस बात से अवगत है कि सचिव धीरज बाँके पंचायत नहीं आता। फिर भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का हर बार मजाक बना रहा सचिव। हर बार वरिष्ठ अधिकारी जाँच के नाम पर खानापूर्ति कर देते है। पर लापरवाह सचिव पर कार्यवाही नहीं करते। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव धीरज बाँके को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है इसलिए उस पर कार्यवाही नही होती है। वहीं सचिव की कई मामलों में अनियमितता है।

जिसकी कई शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों को की है। परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पूर्व में सचिव पर 6 लाख 39 हजार 502 की रिकवरी भी है। ग्रामीणजनों का कहना है कि सचिव पर जिला कलेक्टर महोदय ठोस कार्यवाही करें। इस दौरान ग्रामीण मौजूद रहे।