jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

अपनी पत्नी और बेटे का हत्यारा गिरफ्तार, पूछताछ में दिया चौंकाने वाला बयान

भोपाल : भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावों में पारदर्शिता के लिए एक और अहम कदम उठाया है। देश के हर मतदान केंद्र पर काम करने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर आयोग की अब ऑनलाइन नजर रहेगी। ईवीएम ट्रैकिंग मोबाइल एप के जरिए रियल टाइम जानकारी रहेगी कि किस विधानसभा क्षेत्र के किस बूथ पर किस नंबर की ईवीएम है।मध्यप्रदेश सहित जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, वहां पहली बार इस सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।
आयोग ने इन पांच राज्यों में एक-एक जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना है, जहां यह सिस्टम काम करेगा। मध्य प्रदेश में इंदौर जिले को चुना गया है। इस निगरानी तंत्र में ईवीएम ट्रैकिंग मोबाइल एप और ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (जीपीएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सिस्टम से निर्वाचन आयोग के दिल्ली और भोपाल कार्यालय के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी व विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी की सतत जानकारी में रहेगा कि किस नंबर की ईवीएम किस वेयरहाउस या किस मतदान केंद्र पर रखी है।