jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा

अहमदाबाद IPL फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन भी होंगे टीम में

नई दिल्ली। आइपीएल की दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 2022 के सत्र के लिए आने वाली बड़ी नीलामी को देखते हुए आधिकारिक रूप से ड्राफ्ट पिक का चयन किया। लखनऊ ने जहां लोकेश राहुल (17 करोड़ रुपये), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़) और रवि बिश्नोई (चार करोड़) को चुना, वहीं, अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़) और शुभमन गिल (आठ करोड़) को टीम में शामिल किया है।

काफी दिनों से इस बात पर चर्चा की जा रही थी कि खराब फार्म और चोट से जूझ रहे हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया जाएगा। शुक्रवार को सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए अहमदाबाद ने इस आलराउंडर को अपना कप्तान बनाने की घोषणा कर दी। अहमदाबाद की कमान हार्दिक संभालेंगे तो वहीं विक्रम सोलंकी टीम के क्रिकेट निदेशक होंगे। गैरी कस्टर्न बल्लेबाजी कोच और मेंटर होंगे तथा आशीष नेहरा मुख्य कोच बनाए गए हैं।

- Install Android App -

हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया था। 2021 के सत्र में राशिद और शुभमन क्रमश: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेले थे। अहमदाबाद और लखनऊ को 22 जनवरी तक ड्राफ्ट पिक की सूची सौंपने के लिए कहा गया था। आइपीएल के नए सीजन के लिए अहमदाबाद और लखनऊ की दो नई टीमों को जोड़ा गया है। इन दोनों ही टीमों के साथ तीन खिलाड़ियों को जोड़ना था जिसकी घोषणा कर दी गई है।

बाकी की आठ टीमों ने पिछले साल ही रिटेन करने वाले सभी खिलाड़ियों की सूचि जारी कर दी थी। केएल राहुल ने पंजाब की टीम से खुद को नीलामी में जाने के लिए रिलीज करने की गुजारिश की थी। जबकि मुंबई ने हार्दिक को रिटेन नहीं करने का फैसला लिया था।