jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

आदिवासी महिला की जमीन धोखाधड़ी कर बेची, महिला को नही मिले रुपये, पुलिस से की शिकायत

 मकड़ाई समाचार जबलपुर |एक आदिवासी महिला की जमीन बेचने में छह आरोपितों ने धोखाधड़ी कर दी। पहले महिला की जमीन बिकवाई फिर जमीन के बदले मिले पैसों को हड़प लिया। महिला के विरोध करने पर उसे चैक थमा दिया गया, लेकिन चैक से रकम भुगतान नहीं हुआ। जब महिला को पैसे नहीं मिले, तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद बरगी पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

बरगी पुलिस ने सोमवार को बताया कि बरगी सालीवाड़ा के ग्राम मुंडा टोला में रहने वाली सिया बाई गौड़ ने वर्ष 2014 में ग्राम डुंगरिया की 0.39 हेक्टेयर और 0.57 हेक्टेयर की दो अलग-अलग भूमि चार लाख 95 हजार रुपये में खरीदी थी। इस जमीन को बेचने का सौदा सिया बाई ने आठ लाख 90 हजार रुपये में वर्ष 2014 में घमापुर निवासी संजय शिवहरे से किया। संजय ने सिया बाई को कहा कि कलेक्टर जबलपुर से अनुमति मिलने के बाद वह जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा लेगा।