jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

Timarni News: आदिवासी नेताओ ने पुलिस पर दबाव बनाकर किसान के ऊपर दुष्कर्म का झूठा प्रकरण दर्ज कराया, SP को ग्रामीण सौंपेंगे ज्ञापन

हरदा/सोडलपुर : 26 जनवरी की रात टिमरनी थाने में एक आदिवासी युवती की शिकायत पर एक दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है।इस मामले में टिमरनी थाने में प्रमोद पाटिल सहित दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। इधर जन चर्चा और सूत्रों की माने तो इस मामले में जब युवती को मेडिकल जांच करवाने के लिए हरदा अस्पताल लाया गया जहा मेडिकल जांच करने से उसने मना कर दिया । और कहा कि मेरे साथ कोई भी गलत कार्य नहीं हुआ है । पुलिस की झूठी रिपोर्ट और आदिवासियों के द्वारा किए गए झूठे प्रकरण दर्ज को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

इधर ग्रामीणों का कहना है की ग्राम में 25 जनवरी को किसान के खेत में हुई मिर्ची चोरी की घटना के बाद जब किसान ने काम करने वाले मजदूर को पकड़ा और टिमरनी थाने की हंड्रेड डायल को बुलाया। लेकिन जब तक वह मौके से भाग गया और उसी के परिजनों और जयस के नेताओं के द्वारा 26 जनवरी को रात्रि में टिमरनी थाने में पहुंचकर पुलिस के ऊपर दबाव बनाकर झूठा प्रकरण 376 का दर्ज कराया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण हरदा पहुंचकर एसपी को ज्ञापन देंगे ।

जयश जिलाध्यक्ष बोले हमारा कोई लेना देना नही –

- Install Android App -

इस केस में जयश के द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने की चर्चा पर जयश जिलाध्यक्ष राकेश ककोड़िया ने इंकार किया उन्होंने कहा की युवती और उसके परिजनों ने ही शिकायत की हमारा कोई पदाधिकारी वहा नही गया। और नही हमने किसी पर दबाव बनाया।

टिमरनी : आदिवासी महिला से दुष्कर्म, तीन व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज