jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज

आनलाइन गेम के चक्कर में छात्र ने हास्टल की रेलिंग से लटककर की आत्महत्या

छात्र ने गेम के चक्कर में आनलाइन लोन देने वाली निजी कंपनियों से लोन भी ले लिया था

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार इंदौर। शहर में आनलाइन गेम के चक्कर में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है। छात्र ने गेम के चक्कर में आनलाइन लोन देने वाली निजी कंपनियों से लोन भी ले लिया था। वह इंद्रपुरी के हास्टल में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था।

भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक, छात्र जितेंद्र ने सोमवार देर रात रेलिंग से लटककर फांसी लगा ली। स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि छात्र मोबाइल पर पबजी और तीन पत्ती गेम खेलता था। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने मां के लिए लिखा है कि सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं। मुझे माफ कर देना। जितेंद्र पढ़ाई करने के साथ सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी भी कर रहा था। भंवरकुआं थाने के एएसआइ रामप्रसाद मालवीय ने बताया कि जिस हास्टल में छात्र रहता था, उसकी रेलिंग से लटककर ही उसने फांसी लगा ली।