jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

इंदौर में स्कूटर सवार बदमाशों ने पर्स के लिए शिक्षिका को 10 फीट घसीटा

मकड़ाई समाचार इंदौर। रिंग रोड पर रिटायर जज जेएस सिंह की बहू आराधना के साथ हुई घटना के दो घंटे बाद पर्स लूट का प्रयास हुआ।निजी स्कूल की शिक्षिका किरण देसाई से स्कूटर सवारों ने लूटने का प्रयास किया और 10 फीट घसीटते हुए ले गए। घटना के बाद पुलिस वाला पहुंचा लेकिन नाम-पता लिख कर लौट गया।

अनूपनगर निवासी 59 वर्षीय किरण देसाई के मुताबिक वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बस स्टॉप(लिंक रोड़) से घर की तरफ जा रही थी। अचानक पीछे से दो बदमाश आए और पर्स छीनने लगे। किरण ने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाश उन्हें घसीटने लगे। उनके पति दीपक देसाई के मुताबिक अंतत: बदमाश सफल नहीं हुए और अनूपनगर में ही भाग गए। पर्स में करीब 1500 रुपये कैश,एटीएम और चाबियां रखी थी।

घटना में किरण घायल हो गई और तबियत खराब हो गई। उन्होंने पुलिस को कॉल किया तो गोविंद नामक पुलिसकर्मी आया और नाम पता लिख कर ले गया। एफआइआर का पूछा तो कहा उसके लिए थाने आना पड़ेगा। मेडिकल होगा और रिपोर्ट में वक्त लगेगा। सिपाही ने कहा आरोपित पकड़ लेंगे तो हम सूचना कर देंगे।

- Install Android App -

महिला से पर्स लूट कर भागे बदमाश, पुलिसवाले बोले भूलो और घर जाओ

एक अन्य वारदात ब्यावरा निवासी मनीषा गुप्ता के साथ हुई है। बदमाश मनीषा का पर्स लूट कर ले गए जिसमें 6 हजार कैश,मोबाइल और लहंगा रखा हुआ था। यहां भी पुलिसवालों ने मनीषा से कहा कि बदमाशों को पकड़ना आसान नहीं है। आप तो भूल जाओ और घर जाओ।

किराना व्यापारी कुलदीप गुप्ता की पत्नी मनीषा बड़ी बहन खुशबू,भाभी लविसा के साथ भाई अभिषेक मेड़तवाल की शादी की खरीदी करने आई थी। दोपहर करीब 3 बजे वह स्टेशन जा रही थी बाल विनय मंदिर स्कूल के समीप बाइक पर दो बदमाश आए और पर्स छीनकर फरार हो गए।

अभिषेक के मुताबिक उसने डॉयल-100 पर कॉल कर पुलिस बुलाई लेकिन पुलिसवालों ने बदमाशों को ढूंढने में रुचि नहीं दिखाई। अपितु कहा कि बगैर सुराग के आरोपित कैसे मिलेंगे। आप तो घटना को भूल जाओ और घर जाओ। अभिषेक ने कहा पर्स में मोबाइल भी है। बदमाशों को लोकेशन से भी ढूंढा जा सकता है, लेकिन सिपाही खानापूर्ति कर चले गए।