jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

इस कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मारकर खाया, लोगों ने कहा ‘नरभक्षी’

Shocking : स्पेन देश की राजधानी मैड्रिड में एक बेहद चौंकाने वाली और अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी ही मां की हत्या कर उसे अपना आहार बनाया है। इस संगीन जुर्म मे शख्स को 15 साल और 5 महीने की जेल हुई है। अदालत के एक बयान का हवाला देते हुए, सीएनएन ने बताया कि शख्स ने 2019 की शुरुआत में अपनी ही माँ को मार कर उसके शरीर को काट दिया और कम से कम 15 दिनों तक उसका सेवन करते रहा।

28 वर्षीय अल्बर्टो सांचेज़ गोमेज़ को फरवरी 2019 में गिरफ्तार कर उस पर अप्रैल माह में मुकदमा चलाया गया था। इसने अपनी ही माँ को मार कर खाया था और इस अपराध के लिए उसे सजा सुनाई गई थी। जज द्वारा सजा सुनाने के दौरान अपराधी को मुआवजे के रूप में अपने भाई को लगभग 73,000 अमेरिकी डाॅलर का भुगतान करने का जुर्माना भी लगाया गया था। अदालत ने बचाव पक्ष की इस दलील को भी खारिज कर दिया कि सांचेज़ ‘‘मनोवैज्ञानिक रूप से परेशान था’’।

- Install Android App -

मैड्रिड अभियोजक के कार्यालय द्वारा साझा किए गए दस्तावेज़ के अनुसार सांचेज ने बहस के बाद अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी और उसने एक बढ़ई की आरी और दो रसोई के चाकू से उसके शरीर को काट दिया जिसके कुछ टुकड़ों को फ्रीजर में रख दिया और कुछ को प्लास्टिक की थैलियों में डाल कर कूड़ेदान में फेंक दिया।

स्थानीय मीडिया द्वारा सांचेज़ को “लास वेंटास का नरभक्षी” करार दिया गया है। दो दक्षिण अफ्रीकी पुरुषों को हत्या के लिए दिसंबर 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने “नरभक्षी मामला” करार दिया था।