jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

एनटीपीसी सेल्दा खरगोन मे हिन्दी पखवाड़ा को लेकर हुए आयोजन, अंतिम दिन होंगे पुरस्कृत

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। एनटीपीसी सेल्दा (खरगोन) में हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा घोषित किया था। इसलिए प्रति वर्ष इस दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसको लेकर एनटीपीसी खरगोन में राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये 14 सितंबर से 29 सितंबर 2022 के दौरान हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसमे मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार कनोजिया ने उल्लेख किया कि एनटीपीसी खरगोन के 80 प्रतिशत कर्मचारियों ने हिंदी का कार्य साधक ज्ञान प्राप्त कर लिया है एवं भारत सरकार के राजपत्र में भी एनटीपीसी खरगोन को अधिसूचित कर लिया गया है।
हिन्दी पखवाड़ा के दौरान श्री कनोजिया ने सभी कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलाई। वही उन्होने स्पष्ट किया कि वर्तमान संदर्भ में हिंदी में ई-टूल्स की उपयोगिता अत्यंत बढ़ गई है। हिंदी पखवाड़े के दौरान विविध प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कर्मचारियों हेतु तात्कालिक निबंध, भाषण, अनुवाद तथा राजभाषा प्रश्नोत्तरी; हिंदीतर भाषी कर्मचारियों हेतु सुलेख, गृहणियों हेतु संस्मरण लेखन, विद्यार्थियों हेतु सुलेख एवं कविता पाठ तथा एजेंसियों के कर्मचारियों हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रमुख है। कवि सम्मेलन के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा।