jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

हरदा : एमपी की धक्कामार रेलगाड़ी का VIDEO, 40 से ज्यादा मजदूरों ने धक्का मारकर लूप लाइन पहुंचाया

मकड़ाई समाचार हरदा/टिमरनी। आपने सड़क पर गाड़ियों के खराब होने के कारण बस, जीप, ट्रक में डंपर लगाते हुए लोगों को कई बार देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी ये देखा है कि लोग ट्रेन को धक्का लगा रहे हैं। अगर नहीं तो ये वीडियो देख लीजिए। धक्कामार ट्रेन का ये वीडियो पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के इटारसी-हरदा के बीच टिमरनी स्टेशन के पास का है। यहां ट्रैक पर टॉवर वैगन का इंजन खराब हो गया और फिर उसे हटाने के लिए 40 से भी ज्यादा मजदूरों को एक साथ मिलकर उसे धक्का लगाना पड़ा। ट्रेन को धक्का मारते वक्त किसी ने वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

एमपी की धक्कामार ट्रेन धक्कामार ट्रेन का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो होशंगाबाद के इटारसी व हरदा के बीच पड़ने वाले टिमरनी रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां शनिवार की दोपहर टॉवर वैगन के इंजन में अचानक खराबी आ गई। खराबी के कारण वैगन आने के कारण वैगन आगे तो जा रही थी लेकिन पीछे नहीं आ पा रही थी। तभी इटारसी की ओर से पवन एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक पर आ गई। वैगन के ट्रैक पर खड़े होने के कारण ट्रेन को करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया और ट्रेन करीब दो घंटे तक प्रभावित हुई। इस बीच 40 से ज्यादा मजदूरों की मदद से कड़ी धूप में वैगन को धक्का लगाया गया और बड़ी मुश्किल को 300 मीटर तक धक्का लगाकर लूप लाइन पर डाला गया तब कहीं जाकर ट्रैक खाली हुआ और पवन एक्सप्रेस आगे रवाना हो पाई।

वैगन को हटाने के लिए बुलाने पड़े मजदूर प्राप्त जानकारी के मुताबिक टॉवर वैगन के खराब होने के बाद पहले रेलवे स्टेशन के पास ही मालगाड़ी में अनाज भरे कुछ मजदूरों को वैगन में धक्का लगाने के लिए बुलाया गया। लेकिन उन मजदूरों से वैगन हिला तक नहीं जिसके कारण फिर और मजदूर बुलाए गए और 40 से ज्यादा मजदूरों ने एक साथ वैगन को धक्का लगाया तब कहीं जानकर वैगन अप ट्रैक से दूर ले जाया गया।