jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह

एमपी पुलिस की ठेकेदारों से यारी! गुर्गों ने पीठ पर बैठाकर साहब को नदी कराई पार, तस्वीर हुई वायरल

मकड़ाई समाचार कटनी। मध्य प्रदेश पुलिस अक्सर अपने कारनामे को लेकर चर्चा में बनी रहती है। कुछ ऐसी तस्वीर एमपी पुलिस की एक बार फिर सामने आई है। यहां कटनी में अवैध शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गई पुलिस शराब ठेकेदार के एक कर्मचारी के पीठ पर बैठकर नदी पार करते हुए नजर आई। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, मामला जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र का है। जहां थाने में तैनात एएसआई दिनेश बघेल शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गए थे। इस दौरान आरोपियों की धर पकड़ की बजाय एएसआई दिनेश बघेल शराब ठेकेदार के कर्मचारी की पीठ पर ही बैठकर खिलखिलाते हुए खिरहनी नदी पार करते हुए नजर आए। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस अवैध शराब और माफियाओं को लेकर कितना तत्पर है। आलम यह है कि मैदानी अमला हंसी ठिठोली करते हुए शराब ठेकेदार के इशारे पर काम कर रहा है।

एएसआई की इस कारामात को कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि एएसआई दिनेश बघेल एक व्यक्ति की पीठ पर बैठकर नदी पार करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके दोनों पैर को दो लोगों ने पकड़ रखा है। और वह नदी पार कर रहे हैं। इतना ही नहीं पानी के बीच एएसआई मस्ती भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

- Install Android App -

बता दें कि जब तक एएसआई दिनेश बघेल अवैध शराब बना रहे ग्रामीणों तक पहुंच पाते, जब तक वे वहां से रफूचक्कर हो गए। हालांकि कार्रवाई के दौरान पुलिस को नदी के किनारे कई जगहों पर धधकती हुई भट्टी भी मिली। साथ ही डिब्बे में महुआ-लहान भी मिले। जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है।