jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

औचक निरीक्षण पर कलेक्‍टर पहुंचे तहसील कार्यालय, मिली खामियां 2 रीडर सस्‍पेंड, 3 नायब तहसीलदारों को भेजा नोटिस

कलेक्टर के औचक निरीक्षण से तहसील कार्यालय में अधिकारी कर्मचारियों में घबराहट देखी गई। कलेक्टर ने लापरवाही गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली पर कर्मचारियों को फटकार लगाई।

मकड़ाई समाचार  दुर्ग।तहसील कार्यालय दुर्ग के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने रीडर तनसुख देशमुख और सुरेखा तिवारी को निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि कुछ प्रकरणों को काफी समय से आनलाइन रजिस्टर नहीं किया गया था। जिसके कारण से प्रकरणों के निराकरण में विलंब हो रहा था।

SDMके रीडर को भी शो काज
इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने नायब तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन, प्रीतम सिंह चौहान और सत्येंद्र शुक्ला को शोकाज नोटिस जारी किया। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में रीडर मोहम्मद कादिर को भी शो काज नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर ने अनुविभागीय परिसर में स्थित सभी तहसील न्यायालयों की फाइलें देखीं। वे तहसील परिसर में आए आवेदकों से भी मिले और उनके आने का कारण पूछा। कुछ आवेदक राजस्व प्रकरणों को लेकर आए थे और कुछ पेशी में। कुछ आवेदक चिटफंड कंपनियों से संबंधित जानकारी के लिए आए थे।

- Install Android App -

कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण
कलेक्टर ने तहसील कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि किसी भी प्रकरण में पटवारी और आरआई के प्रतिवेदन में विलंब नहीं होना चाहिए। यदि विलंब हो रहा है तो इसका स्पष्ट कारण होना चाहिए। सीमांकन के लिए तय की गई तिथि में टीम पहुंचना चाहिए और आवेदकों को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए।