jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

कमलनाथ-दिग्विजय के लिए सिंधिया का फिल्मी अंदाज, बताया कैसे उड़ते हैं कांग्रेसी

मकड़ाई समाचार अलीराजपुर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में कमलनाथ-दिग्विजय के लिए रोचक अंदाज में संबोधन दिया। सिंधिया सोमवार को जोबट में बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत के चुनावी प्रचार में सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी मौजूद थे।

- Install Android App -

जनता के बीच अपने भाषण के अंदाज से अलग जगह बनाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को जोबट में थे। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि तीन साल में प्रदेश में दो सरकारें देखी। इनमें एक सरकार थी ‘बड़े भाई,छोटे भाई’ की सरकार। ‘बड़े भाई और छोटे भाई’ को सिंधिया ने जिस फिल्मी स्टाइल में बोला तो लोगों के चेहरे मुस्कुरा गए। सिंधिया ने बताया कि कांग्रेसी उसी तरह की मानसिकता के है जिस तरह से छत्ते में शहद होने पर मधुमक्खी आती है और शहद चूस कर फुर्र से उड़ जाती है।

कांग्रेसी चुनाव के समय जनता के बीच ऐसे ही आते हैं। एक बार फिर उन्होंने ‘बड़े भाई,छोटे भाई’ पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता हमारी पूर्व मंत्री इमरती देवी को आइटम कहते हैं और एक और नेता हेमामालिनी डायन कहते हैं। दरअसल विकास की बात करने वाले कांग्रेसियों को अपना दिमाग विकसित करने की जरूरत है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता को यह विश्वास दिलाया कि इस समय देश में नरेंद्र मोदी और राज्य में शिवराज सिंह चौहान के रूप में डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि सुलोचना रावत को जिता कर इस सरकार को तीन इंजन की सरकार बनाये। क्षेत्र की जनता के लिए वे सदैव सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ मौजूद रहेंगे।