jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दतिया में पीतांबरा मंदिर पहुंची, भीड़ काे कंट्राेल करना हुआ मुश्किल

मकड़ाई समाचार दतिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज दाेपहर पाैने दाे बजे दतिया स्थित पीतांबरा मंदिर में पहुंची। उनके पहुंचने के बाद मंदिर में धक्का मुक्की की स्थिति बन गई और कांग्रेस एक दूसरे से उलझते दिखाई दिए। वहीं आमजन काे भी गेट के बाहर ही राेक दिया गया, जिससे मंदिर के अंदर एवं बाहर दाेनाें ही जगह खासी भीड़ जमा हाे गई। मध्यप्रदेश में उपचुनाव के बीच प्रियंका गांधी की इस यात्रा काे काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि अब चुनाव प्रचार थम चुका है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के लिए दाेपहर साढ़े बारह बजे ही कांग्रेस के विधायक एवं कार्यकर्ता पीतांबरा मंदिर पहुंच गए थे। जैसे ही दाेपहर दाे बजे प्रियंका गांधी पीतांबरा मंदिर पहुंची ताे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सब्र का बांध टूट पड़ा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की की स्थिति बनी ताे एसपीजी एवं पुलिस काे भी भीड़ काे कंट्राेल करना खासा मुश्किल हाे गया। प्रियंका गांधी ने मंदिर में माता के दर्शन किए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी।

- Install Android App -

पहले हुआ था दाैरा निरस्तः दरअसल विधानसभा चुनाव के दाैरान भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर चंबल अंचल में आने की अटकले लगाई जा रही थीं। हालांकि बाद में कार्यक्रम रद्द हाे गया था। अब प्रथ्वीपुर में उपचुनाव में कल मतदान हाेना है, इसके ठीक पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज दतिया आई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष भी हुए शिकारः प्रियंका गांधी के पहुंचते ही लाेगाें में फाेटाे एवं सेल्फी लेने की हाेड़ मच गई, जिससे स्थिति बिगड़ गई। धक्का मुक्की के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदादी भी विश्राम गृह के पास गिर गए, जिससे उनकाे मामूली चाेटें भी आई हैं।