jhankar
ब्रेकिंग
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

किसान से बही बनाने के नाम पर पटवारी ने ली रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। किसान से बही बनाने के नाम पर दो हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले ग्रामीण तहसील कार्यालय के पटवारी होशियार सिंह को लोकायुक्त संगठन भोपाल की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी ने जैसे ही रिश्वत की रकम अपने पास रखी उसे लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया। पहले तो पटवारी ने अपने आप को बेगुनाह बताया, लेकिन जब लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने सबूत दिखाए तो पटवारी के होश उड़ गए। पटवारी पिछले कई दिनों से निमसाड़िया निवासी नंदकिशोर आदिवासी को परेशान कर रहा था। इसी के चलते नंदकिशोर ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की। लोकायुक्त संगठन निरीक्षक विकास पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को नंदकिशोर ने शिकायत की थी कि पटवारी होशियार सिंह द्वारा नई बही बनाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने छापामार कर पटवारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

- Install Android App -

लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा पटवारी बार-बार अधिकारियों से यह पूछता रहा कि मेरा क्या होगा इस पर अधिकारियों ने उसे कोई जवाब नहीं दिया। शिकायतकर्ता नंदकिशोर ने बताया कि वह जब भी पटवारी के पास के पास बही बनवाने के लिए जाता तो उससे रुपयों की मांग की जाती थी। गुरुवार को भी वह तहसील कार्यालय गया था, लेकिन पटवारी ने उसे रुपयों के साथ आने की बात कही। इसी के चलते उसने लोकायुक्त में शिकयत की। मामले को लेकर पटवारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने चुप्पी साधी रही। ग्रामीण तहसीलदार तृप्ति पटेरिया ने बताया कि लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की है, न्यायालय में चालान पेश होने के बाद पटवारी होशियार सिंह पर कार्रवाई की जाएगी।