ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जांच करने ग्राम पंचायत हसनपुरा नही पहुँचे अधिकारी
मकड़ाई समाचार हरदा।खिरकिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हसनपुरा में गत दिनों ग्रामीणों ने फर्जी मस्टररोल वाले जॉबकार्ड धारियों के नाम की जिला कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ, जनपद सीईओ सहित आला अधिकारियों को लिखित नाम के साथ शिकायत की थी। ग्रामीणों ने कहा था कि गॉव के कोटवार, आशा कार्यकर्ता, स्टूडेंट, लाइन हेल्पर इनके नाम से फर्जी जॉबकार्ड चलाये जा रहे है। जिसकी जांच की जाए। शिकायत के बाद मकड़ाई समाचार ने भी इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। और शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। इसी ग्राम पंचायत में एक नया मामला सामने आया है। जहां एक जॉबकार्ड धारी संतोष नाम के युवक की मृत्यु के बाद भी लगभग 18 दिन मनरेगा में काम करता रहा। और रोजगार सहायक ने उस मुर्दे की हाजिरी भी लगाते रहे। मामला गंभीर है। भारी अनियमितता लापरवाही के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों को पूर्व में शिकायत भी की लेकिन उनके द्वारा इस मामले को गंभीरता से आज दिनांक तक नही लिया गया। शिकायत को एक पखबाड़ा बीत गया। लेकिन जिला पंचायत जनपद का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अभी तक जांच करने नही पहुँचा। जागरूक ग्रामीण जिन्होंने शिकायत की है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी जांच अधिकारी अभी तक नही पहुँचे। अगर जांच होती है तो ओर भी बड़े मामले इस ग्राम पंचायत में उजागर हो सकते है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही जांच करवाने की मांग दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

