jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा

घोर कलयुग : पिता ने खाना मांगा, बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

बैतूल : जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जहा एक पिता को एक बेटे ने सिर्फ इसलिए मार दिया था की उसने भूख लगने पर बेटे से खाना मांगा था।   बुजुर्ग पिता को कलयुगी बेटे ने पीट पीटकर इतनी बेरहमी से मारा की जब तक उसकी सांसे नही रुकी तब तक वो पीटता रहा। और इस मामूली विवाद में उस बुजुर्ग पिता की मौत हो गई। यह पूरा मामला सारनी/घोड़ाडोंगरी थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाड़ा गांव का है।

पिता ने खाना मांगा तो बेटे ने लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी –

- Install Android App -

घटनाक्रम मंगलवार रात का है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना सारनी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सारनी पुलिस के अनुसार ब्राह्मणवाड़ा निवासी कालू उइके (60) की उसके बेटे बुदल उइके ने हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कालू उइके गांव के मवेशी चराने का कार्य करता था। शाम को मवेशी वापस लाने के बाद पूरे गांव में घर-घर जाकर खाना लेकर आता था और परिवार के लोग घर में बैठकर खाना खाते थे। मंगलवार को भी वह गांव में से खाना लेकर आया। और रात दस बजे बुजुर्ग पिता ने खाना मांगा। बेटे ने खाना देरी से दिया और उसी बात को लेकर पिता पुत्र में कहासुनी हो गई। और ये मामूली कहा सुनी ने बेटे ने गुस्से में आकर पिता को लाठी से पीट पीटकर मार डाला।