jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में जमकर पाला गिरा है,न्यूनतम तापमान 5 डिग्री

मकड़ाई समाचार छत्‍तीसगढ। अब मौसम में खासा बदलाव नजर आ रहा
है। अचानक मौसम में उत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने छत्‍तीसगढ़ के तेज सर्द कर दिया है। अब कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में जमकर पाला गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
आसमान से बादल छंटने के बाद उत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने छत्‍तीसगढ़ के मौसम को सर्द कर दिया है। अधिकतम में 2.2 और न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। सोमवार से दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है। इधर, कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में जमकर पाला गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। सर्दी के मौसम के आधे दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अगले एक माह में अच्छी ठंड पड़ सकती है। इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। रात के तापमान में गिरावट का दौर तेजी से शुरू हो गया है। साथ ही दिन का तापमान भी अब गिरने लगा है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रविवार को यह क्रमशः 29.8 व 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम में अब तेजी ही दिखना है। वहीं दिसंबर के अंत तक यही हालात बन जाते हैं।