jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।

छात्रा को अगवा कर 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो…

भाई व पिता को जान से मारने की भी धमकी दी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। आरोप है कि दो युवक बाइक पर उसे जबरन बैठाकर सूनसान स्थान पर ले गए। वहां मौजूद तीन युवकों ने भी रेप किया।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस कुकर्म का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे युवती को वायरल करने की धमकी दी। फिलहाल मामले में पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ गैंगरेप और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस छात्रा का मेडिकल कराया।

- Install Android App -

दरअसल, पीड़िता क्षेत्र के एक इंटर कालेज की छात्रा है। पीड़िता की मां ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देते हुए सामूहिक दुष्कर्म का नामजद युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी है।

पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक अरोप है कि गांव जाने वाली सड़क से गांव के ही तरुण व रोहित उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सूनसान जगह ले गए। वहां पहले से गोलू, प्रांसू व भूपेंद्र मौजूद थे। जहां पांचों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया है। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी। साथ ही भाई व पिता को जान से मारने की भी धमकी दी। महिला ने बताया कि उनके पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। थाना प्रभारी महेश गौतम ने घटनास्थल जाकर जांच की।