jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान! इलाज के लिए गई थी महिला, इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग, फिर हो गई मौत…

घटना के बाद से ही डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद करके फरार हो गया

मकड़ाई समाचार सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक महिला की इलाज के बाद मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला को सिर दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर इलाज कराने गए थे। जहां झोलाछाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, इसके कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

- Install Android App -

जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इमझिरा भटिया निवासी महिला सरस्वती अहिरवार की इलाज के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला को सिर दर्द और उल्टी की शिकायत होने के बाद देवरी नगर के बस स्टैंड पर बंगाली डॉक्टर समीर विश्वास के यहां इलाज कराने ले गए थे। जहां डॉक्टर ने कुछ इंजेक्शन लाने को कहा था। जिसे मेडिकल से खरीद कर डॉक्टर को दिए।

डॉक्टर द्वारा महिला को इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही महिला की नाक और मुंह से झाग निकलने लगा। महिला ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बंगाली डॉक्टर की लापरवाही से महिला की जान गई है। जिसके बाद परिजनों ने देवरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं घटना के बाद से ही डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद करके फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने डॉक्टर की क्लिनिक में ताला डाल दिया है। घटना क्यों और कैसे हुई यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।