jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

टिमरनी न्यूज: 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

टिमरनी । टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्रान डोलरिया निवासी एक विवाहिता की मौत हो गई ।शासकीय अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा ।प्राप्त जानकारी के अनुसार रहटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डोलरिया की 26 वर्षी मंजू पति कल्लू इंदौरे की तबीयत अचानक बिगड़ी उसके बाद परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी लेकर आए जहां उसकी मौत हुई । उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगो ने मृतिका के पिता को सूचना दी ।।ग्राम बघवाड से उसके पिता एवं मायके पक्ष के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ।

- Install Android App -

इधर मृतिका के पिता ने पति और सास पर हत्या करने का आरोप लगाकर रोष व्यक्त करते दिखे।

मृतिका मंजू की शादी लगभग 7 से 8 वर्ष पूर्व शादी हुई थी,जिसके दो बच्चे भी है। मृतिका के पिता ने बताया की ससुराल में उसकी बेटी को परेशान किया जाता था। तीन दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की थी। कहीं ना कहीं ऐसा लगता है की कोई जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई है। मौके पर टिमरनी पुलिस पहुंची साथ ही रहटगांव नायब तहसीलदार भी शव का पंचनामा बनाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इधर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा की मौत की वजह क्या है। फिलहाल मृतिका के मायके पक्ष के लोग सदमे में है। मृतिका अपने पीछे मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई।