jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

टोल प्लाजा पर आईडी प्रूफ मांगने पर महिला कर्मचारी को थप्पड़ मारा

मकड़ाई समाचार राजगढ़| एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो राजगढ़-भोपाल रोड के टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स ने खुद को स्थानीय बताते हुए टोल देने से मना कर दिया। जब टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी ने उससे आईडी प्रूफ दिखाने को कहा तो इस बात पर वह शख्स भड़क गया। आईडी प्रूफ मांगने पर उसने महिला कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला टोल कर्मचारी ने भी उसी की भाषा में जवाब दिया।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में टोल टैक्स देने को लेकर हुए विवाद के बाद टोल प्लाजा पर काम करने वाली एक महिला को एक गाड़ी वाले ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है लेकिन महिला कर्मचारी को थप्पड़ मारने वाला आरोपी फरार हो गया है। ये घटना शनिवार दोपहर ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के राजगढ़-भोपाल मार्ग पर एक टोल प्लाजा पर हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

बियोरा थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि जरकाडियाखेड़ी गांव निवासी राजकुमार गुर्जर ने टोल प्लाजा पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को उस समय थप्पड़ मारा, जब उसने आईडी के तौर पर उसका आधार कार्ड मांगा कि वह टोल टैक्स में छूट का लाभ उठाने के लिए स्थानीय निवासी है। अधिकारी ने कहा कि राजकुमार गुर्जर की गाड़ी फास्टैग के बिना था| पुलिस ने फरार गुर्जर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।