jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक

तांत्रिक के साथ मिलकर चाचा-भतीजे ने खेला अंधविश्वास का खेल, 8 साल के बच्चे को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट

एसपी ने बताया कि हत्यारोपी अनूप वारदात वाले दिन विवेक को अपने साथ खेत ले गया था

बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को हुए आठ वर्षीय विवेक की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। विवेक की हत्या अंधविश्वास में फंस कर उसके ही चचेरे भाई ने फावड़े से रेत कर निर्ममतापूर्वक की थी। वहीं इस हत्याकांड में उसके चाचा ने साथ दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल चाचा-भतीजे और तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार कोतवाली नानपारा के परसा अगैया निवासी विवेक वर्मा (10) की बीते गुरुवार को धारदार हथियार से गला रेत कर निर्ममता हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा और एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था और पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आदेश दिया था। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि विवेक की हत्या अंधविश्वास में आकर उसके चचेरे भाई अनूप वर्मा ने की थी। जिसमें अनूप के चाचा चिंताराम व तांत्रिक जंगली ने सहयोग किया था।

एसपी ने बताया कि हत्यारोपी अनूप वारदात वाले दिन विवेक को अपने साथ खेत ले गया था। जहां उसने फावड़े से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह घर चला आया था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। त्वरित गिरफ्तारी के लिए खुलासा टीम को 10 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा।