jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

बीच बाजार में गोली चलाकर, स्कार्पियो सवार गुंडों ने फैलायी दहशत

 मकड़ाई समाचार ग्वालियर। इंदरगंज इलाके में बीच बाजार गोली चलाकर स्कार्पियो सवार गुंडों ने दहशत फैला दी। गुंडों ने यहां गोली चलाई तो आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डालकर भाग गए। इस मामले में वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इंदरगंज पुलिस ने देर रात एफआइआर दर्ज की। अचलेश्वर रोड पर शाम को स्कार्पियो में सवार होकर गुंडे आए। यह लोग एक दुकान के बाहर खड़े हुए थे। कुछ देर तो टहलते रहे, दुकानदार को धमकाते रहे। इसके बाद एक गुंडे ने रायफल से गोली चला दी। उसने हवाई फायर किया। फिर उसके साथी ने गोली चलाई। गोली चलाकर यह लोग भाग गए। बीच बाजार में गोली चलने से लोग दहशत में आ गए। सीएसपी इंदरगंज विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ।