jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

तेंदू पत्ता की गड्डियां गिनवाते समय मधुमक्खियां का हमला 7 घायल, सिराल्या गांव का मामला

अनिल उपाध्याय
खातेगांव; खातेगांव क्षेत्र में मधुमक्खियां के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। घटना में जहां कुछ कुछ लोगों की मौत हो चुकी है। तो कई लोग घायल भी हुए हैं।

शनिवार को हरणगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिराल्या खुर्द मे शाम करीब 5 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण कर पत्तो की गिड्डी गिनवाने वाले तेंदूपत्ता संग्रहको पर मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया।

- Install Android App -

हमले के बाद संग्राहक श्रमिकों में भगदड़ मच गई जान बचाने के लिए यह लोग ग्रामीणों ने घरों में छुपकर कपड़े ओढ़ कर बैठ गए। इस घटना में 5 संग्रहको के साथ ही दो बालिकाओं को मधुमक्खियां ने जख्मी कर दिया। जिनका हरणगांव के निजी क्लिनिको में इलाज कराया गया।

तेंदूपत्ता फड़ मुंशी संतोष उइके ने जानकारी देते हुवे बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे गांव के समीप फड़ पर तेंदूपत्ता संग्रहको द्वारा लाई गई गिड्डियों की गिनती चल रही थी, इसी बीच मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक हमला कर दिया देखते ही देखते मधुमक्खियां गांव तक भी पहुंच गई जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई कई लोगों ने अपने घरों में घुसकर जान बचाई।

इस घटना में जगन पिता रमेश मंडराई, मोहनसिंह उइके,भजन पिता चतरसिंह उइके, रेवाराम पिता मांगीलाल जाटव, विनोद पिता राधेश्याम हरियाले, व राधिका मंडराई 10 वर्ष, माही मंडराई 7 वर्ष को मधुमक्खियां ने बुरी तरह जख्मी कर दिया जिनका इलाज शनिवार शाम को हरणगांव के निजी अस्पतालों में कराया गया है। करीब 2 घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। तेंदूपत्ता संग्रहको द्वारा संग्रहण कर लाई गई गिड्डियों कि मेरे द्वारा रविवार सुबह गिनती कराई गई।
———