jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल

दंगे की घटना से जुड़े एक भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा : कमल पटेल

मकड़ाई समाचार खरगोन/भोपाल। खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री, किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल गुरुवार को खरगोन पहुंचे।यहा उन्होंने दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दंगे में प्रभावित परिवारों से उन्होंने उनकी आपबीती सुनी और मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि घटना से जुड़े एक भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार ने कानून बनाया है कि जो दंगाई सरकारी या किसी की व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा तो उसकी संपत्ति से क्षति राशि वसूल की जाएगी। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में अपीलीय बोर्ड का गठन कर दिया गया है। 3 महीने में पूरी संपत्ति का आकलन कर जो दंगाई और अपराधी है उन्हें चिन्हित कर उनकी संपत्ति कुर्क करते हुए नीलाम की गई राशि से जिसको नुकसान हुआ है उसको क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। लेकिन अभी जिन का नुकसान हुआ है उनके नुकसान की भरपाई सरकार कर रही है।