jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

नागरिकों की समस्याओं को दूर करने में नर्मदापुरम जिले में प्रथम प्रदेश में 34 नंबर पर नगर पालिका

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा के प्रयास से जिले में प्रथम स्थान

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार, नर्मदापुरम। सिवनी मालवा नगरपालिका शिकायतों के निराकरण में पूरे प्रदेश में गुरुवार को 34 वे नम्बर पर एवं नर्मदापुरम जिले में नम्बर-1 पर कायम।शहर के नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत पर नगर पालिका के द्वारा नागरिकों समस्या को सुनकर दूर करने में नर्मदापुरम जिले में सिवनी मालवा की नगर पालिका लगातार नवमी बार पहले नंबर पर प्रदेश में 34 नंबर पर आइ है मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि नागरिकों द्वारा अपनी समस्या का समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की जाती है नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा उन्हें बुलाकर समस्या सुनते हैं और समस्या का समाधान करते हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को पहले से ही निर्देश जारी किए गए थे की नागरिक को कोई भी समस्या ना आए

समस्याओं को दूर किया जाए उसके बाद भी नागरिक सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर देते हैं शिकायत करने के बाद शिकायतकर्ता नागरिक को बुलाया जाता है उसकी पूरी बातें सुनकर समस्या का समाधान किया जाता है। शासन प्रशासन की योजना की जानकारी दी जाती है पात्र अपात्र के बारे में समझाया जाता है उसके बाद नागरिक खुद ही अपनी शिकायत वापस ले लेता है अगर पात्र व्यक्ति है तो उसकी समस्या को खत्म कर नगर पालिका के द्वारा जो भी पात्र व्यक्ति है उसे नगरपालिका के अंतर्गत योजना का लाभ दिलाया जाता है।

- Install Android App -

इनका कहना-

लगातार हमारा प्रयास रहता है की शहर की जनता की समस्याओं को दूर करें उसी उद्देश्य से नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी शहर के नागरिकों के सहयोग से ही प्रथम आए हैं।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा सिवनी मालवा।