jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

सनकी प्रेमी की करतूत : लड़की के पिता को चाकुओं से गोदकर मार डाला, दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला युवक, मृतक बसंत की लड़की से बात करता था

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते तीन आरोपियों ने एक किराना दुकान संचालक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर थाना क्षेत्र में बसंत पटेल किराना दुकान चलाता था, आज तीन युवकों ने चाकू से हमलाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला युवक, मृतक बसंत की लड़की से बात करता था। परेसान करने का भी आरोप है। बसंत ने उसे समझाया था, इसी बात को लेकर आरोपी अभिषेक पटेल ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर उसका मर्डर कर दिया।

इधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बसंत किराना दुकान चलाता था। आज उसकी पड़ोस में रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ उसकी हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लग गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।