jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार भोपाल कूच से पहले प्रशासन ने किसानों को रोका: बरलाई में वॉटर कैनन का इस्तेमाल, 10 हिरासत में ( Makd... Bhopal news: प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज राजधानी भोपाल में आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन, ... कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 1109 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापेमारी

देश में बिजली संकट का खतरा, 72 थर्मल पावर प्लांट में कोयला खत्म

भारत में कोयले का गंभीर संकट चल रहा है। इस वजह से कई पावर प्लांट में बिजली का उत्पादन बंद होने की आशंका है। इसके बाद कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड निशाने पर आ गई है। केंद्र सरकार ने कोल इंडिया को कहा कि बिजली बनाने वाले संयंत्र में कोयले की नियमित आपूर्ति की जाए। केंद्रीय एजेंसी सेंट्रल इलेक्ट्रिसी अथॉरिटी के अनुसार भारत के 72 थर्मल पावर प्लांट में 8817 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप पड़ गया है। बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इस कारण से पावर एक्सचेंज में दस हजार मेगावाट बिजली की ट्रेडिंग 20 रुपए प्रति यूनिट चल रही है।

स्थिति में सुधार नहीं

- Install Android App -

कोयला सचिव अनिल जैन ने कंपनी के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल को 27 सितंबर को एक पत्र लिखा था। कहा कि पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक लगातार कम हो रहा है। कई बार कहने के बावजूद अब तक स्थिति में सुधार नहीं आया है। इस मसले पर मंत्री लेवल की कई बैठकें हो चुकी है। पावर प्लांट में कोयले की समस्या दूर करने को लेकर कई सुझाव दिए गए। जिस पर अब तक अमल पर नहीं लाया गया है।

बिजली की डिमांड बढ़ी

बता दें देश में लगातार बिजली की मांग बढ़ रही है। जून के बाद से बिजली की डिमांड 200 गीगावॉट पार कर गई। वहीं कोल इंडिया लिमिटेड से कोयले का प्रोडक्शन और डिलीवरी लगातार कम हो रहा है। देश के सभी पावर प्लांट में कोयले की कमी सामने आई है। अगस्त में खबरें आई थी कि 57 पावर प्लांट कोयले की कमी का सामना कर रहे हैं। इनमें पांच पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक है। वह बिजली बनाने के लिए कोयले की हर दिन की आपूर्ति पर डिपेंड है। जबकि छह पावर प्लांट में एक दिन का बफर स्टॉक है।