jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,...

नगर पालिका सीएमओ के घर आयकर विभाग की छापामार कार्यवाही, लाखो रुपये नगद, सोने चांदी के जेवरात मिले

करोड़ो की संपत्ति जप्त?

सचिन शर्मा

मकड़ाई समाचार बड़नगर।लोकायुक्त उज्जैन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां बड़नगर सीएमओ के घर दबिश देकर करोड़ों की काली कमाई उजागर की। टीम ने सुबह सीएमओ के तीन ठिकानों उज्जैन, बड़नगर और माकड़ौन में एक साथ दबिश दी। शुरुआती जांच में करीब तीन करोड़ की कमाई की बात सामने आई है। सीएमओ के घर से करीब 4 लाख की नकद, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, दो आलीशान मकान, जमीन, एक निर्माणाधीन होटल समेत अन्य प्रॉपर्टी मिली।

लोकायुक्त इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि बड़नगर सीएमओ कुलदीप किंशुक के खिलाफ जून 20 में अनुपातहीन संपत्ति को लेकर एक शिकायत हुई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर अलसुबह टीम ने दबिश दी। घर पहुंचे और बेल बजाई तो सीएमओ ने दरवाजा खोला। टीम के परिचय देते ही सीएमओ के चेहरे की रंगत बदल गई। टीम भीतर पहुंची तो उनका एक दोस्त भी सोते हुए मिला। इसके बाद उज्जैन समेत बड़नगर और माकड़ौन में तलाशी ली गई। माकड़ौन में लाखों रुपए कैश और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी की ज्वैलरी मिली।

लोकायुक्त इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि बड़नगर सीएमओ के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति को लेकर की गई जांच में यह पता चला कि 16 साल की नौकरी में इन्हें करीब 30 लाख रुपए सैलरी मिली। लेकिन शुरुआती जांच में ही करोड़ों की संपत्ति सामने आई है। जांच में एक मकान माकड़ौन में, दो लग्जरी कार, दो स्कूटी, दो बाइक, साढ़े 3 एकड़ जमीन, उज्जैन रेलवे स्टेशन के सामने कमर्शियल निर्माण की परमिशन ले रखी है, बिल्डिंग का काम भी चल रहा है। संभवत: होटल बना रहे हैं। इसके अलावा उज्जैन में एक दो मंजिला मकान, 4 लाख नकदी, सोने-चांदी के लाखों के जेवर मिले।

श्रीवास्तव के अनुसार, इसके खिलाफ तीन करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति होने का पता चला है। माकड़ौन में कैश और ज्वैलरी मिली है। 2004 में इन्होंने पंचायत सचिव के पद पर कार्य करना शुरू किया था। अभी ये राजस्व निरीक्षक के पद पर हैं। अभी इन्हें प्रभारी सीएमओ बड़नगर का प्रभार भी मिला हुआ है। दबिश के दौरान इनका एक दोस्त भी उनके घर पर सोते हुए मिला। इन्होंने अपने उस दोस्त के नाम पर ही कार समेत कई संपत्ति खरीदी है। जांच में यह भी पता चला है कि इसके अलावा भी कुछ दोस्तों के नाम पर इन्होंने प्रॉपर्टी खरीदी है।

- Install Android App -

अब तक यह मिला ?

4 लाख के करीब कैश।

लाखों के सोने-चांदी के जेवर, आकलन किया जा रहा है।

माकड़ौन में साढ़े तीन एकड़ जमीन।

दो आलीशान मकान। माकड़ौन और उज्जैन में।

1 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स उज्जैन में।

दोस्तों के नाम से प्रॉपर्टी खरीदने की जानकारी भी मिली।
रिपोर्ट सचिन शर्मा