jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार की 3 बच्चियों की डूबने से मौत

सीहोर: नसरुलागंज तहसील के आंवलीघाट सलकनपुर में तीन बच्चियों की नर्मदा नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। दरअसल, विदिशा जिले के ग्रामीण क्षेत्र छपिया से आए कुशवाहा परिवार ने सलनकपुर में मां विजयासन देवी के दर्शन से पहले नदी पर स्नान किया। इस दौरान ये तीनों बच्चियां पानी में डूब गई।

- Install Android App -

जानकारी देते हुए बुधनी पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि, बच्चियों के नर्मदा नदी के पानी में डूबने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला। सभी बच्चियां एक ही परिवार की है। पुलिस के अनुसार मृतकों में 12 वर्षीय काजल कुशवाहा, 11 वर्षीय विनीता कुशवाहा और 13 वर्षीय पायल कुशवाहा शामिल है।

परिजनों के अनुसार वे नवरात्र के चलते वें सलनकपुर स्थित मां विजयासन देवी के दर्शनों के लिए आए थे। दर्शन से पहले वे आंवलीघाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे था और इस दौरान तीनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिए हैं।