jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

नवरात्रि से पहले 9 करोड़ लोगों को PM मोदी का बड़ा तोहफा, सामने आई ऐसी न्यूज कि

LPG Cylinder Price : मोदी सरकार की तरफ से महिलाओं, किसानों,गरीब, दलित, पीड़ित और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त करने के लिए कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है। देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत छोटे किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा उज्‍जवला योजना भी सरकार की तरफ से चलाई जा रही है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है।

LPG Cylinder Price

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक और बड़ा गिफ्ट दिया है। सरकार में महिलाओं को खुश करते हुए रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ा दिया है। यानी अब टोटल 300 रुपये सब्सिडी मिलेगी। अब LPG Cylinder का दाम 600 रुपये हो गया है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा बंधन के मौके पर सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई थी। उस वक्त गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किये गए थे। अब सब्सिडी 200 रुपये के बजाये 300 रुपये मिलेगी। इसका लाभ केवल उज्ज्वला योजना से जुड़े लोग ही उठा सकते हैं।

PM Ujjwala Yojna को सरकार की तरफ से 1 मई 2016 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहली बार में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा मुफ्त में दिया जाता है। इस योजना का लाभ अभी तक 9.60 करोड़ लोग उठा रहे हैं। रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का ऐलान करने के बाद केंद्र सरकार ने 75 लाख लाभार्थियों को और जोड़ने की मंजूरी दी थी। जिसके बाद अब टोटल संख्या 10 करोड़ 35 लाख तक हो जाएगी।

आम नागरिकों को भी राहत पहुंचाते हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम कर दिए गए थे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आम नागरिकों के लिए सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो गई है। मुंबई की बात करें तो यहां सिलेंडर की कीमत 902 रुपये, चेन्नई में 918 रुपये और जयपुर में 906.50 रुपये।