jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

नाबालिग पुत्री ने संबंध बनाने से मना किया, तो कलयुगी पिता ने जंगल में गला घोंटकर मार डाला, फिर किया दुष्कृत्य

पिता ने अपनी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री के अचानक घर से गायब होने की रिपोर्ट रात्रि में कैंट थाने में दर्ज कराई

मकड़ाई समाचार गुना। कैंट थानाक्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री को जंगल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। लेकिन पुत्री ने मना करते हुए सबको बताने की धमकी दी, तो पिता ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हैवानियत की हद लांघते हुए दुष्कृत्य भी किया। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर नाबालिग पुत्री के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार किया और जंगल से मृतक पुत्री का शव बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर फरियादी पिता ने अपनी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री के अचानक घर से गायब होने की रिपोर्ट रात्रि में कैंट थाने में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला कायम कर विवेचना शुरू की। इधर, एसपी राजीव मिश्रा ने उक्त मामले को गंभीरता से लेकर रात को ही विशेष टीम को नाबालिग किशोरी को खोजने लगाया। इसके साथ ही पुलिस ने अपहृत किशोरी के परिजन व पड़ौसियों से पूछताछ की, जिसमें मालूम चला कि आखरी वक्‍त किशोरी को उसके पिता के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने अपहृता के पिता के कथन लिए। उसने अलग-अलग बयान देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस को बच्‍ची के पिता पर संदेह होने पर हिरासत में लेकर सख्‍ती से पूछताछ की गई, तो उसने सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि 22 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे अपनी पुत्री को विन्ख्याई गांव के पास डमडोली के जंगल में ले गया। यहां उसने पुत्री से शारीरिक संबंध बनाने का बोला, तो मना करने लगी और घर पर बताने की धमकी दी। इस बात का सबको पता न चले, इसलिए पुत्री का गला दबाकर उसे मार दिया और फिर उसके साथ दुष्कृत्य किया। उसका शव जंगल में ही पड़ा है।

- Install Android App -

घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, धाराओं में किया इजाफा

इधर, पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में अपहृत किशोरी की हत्‍या का मामला सामने आने पर उन्होंने तत्काल पुलिस और एफएसएल टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। इसके बाद एफएसएल अधिकारी आरसी अहिरवार, सीएसपी आकाश अमलकर, कैंट टीआइ विनोद सिंह छावई घटनास्‍थल पहुंचे और जांच पडताल कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुत्री की हत्‍या कर उसकी लाश के साथ बलात्कार करने वाले कलयुगी हैवान पिता दिलीपसिंह भील उम्र 40 साल निवासी ग्राम मुकावन को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 302, 201, 376 का इजाफा किया गया।

शादी के बाद से था ससुराल में घर जमाई

पुलिस ने बताया कि आरोपित दिलीप पैर से दिव्यांग है, जो मूलरूप से ग्राम जैता डोंगर थाना बजरंगगढ का निवासी है। खास बात यह कि वह शादी के बाद से अपनी ससुराल ग्राम मुकावन थाना कैंट में घर जमाई बनकर रह रहा था।