jhankar
ब्रेकिंग
आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 

पति का था दूसरी महिला से अफेयर, जहर खाकर पत्नि ने दी जान, परिजनों ने लगाए ये आरोप

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला ने अपने पति की करतूत से परेशान होकर आतमहत्या कर ली। पत्नि को पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों के बार में पता चल गया था जिसके बाद से ही दोनों के बीच रोज लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इससे दुखी होकर उसने जहर खा लिया। मामला देखते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ना और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार मामला इंदौर के निरंजनपुर का है। यहां रहने वाले राहुल चौहान की शादी खुड़ैल निवासी पूजा से हुई थी। शादी के 8 साल बाद पूजा के पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। इस बात का उसे पता चल गया और आए दिन घर में दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। इस बीच पूजा के ससुराल वाले भी रोज उसे प्रताड़ित करत थे। इन सभी से तंग आकर पूजा ने रविवार सुबह जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं इसकी सूचना मिलने पर पूजा के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे जिसके बाद उन्होंने मृतका के ससुराल वालों पर उसे जान से मारने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा ने बताया कि उसकी बेटी से पूजा की रोज़ बात होती थी तभी उसने अपने पति के दूसरी महिला के साथ संबंध होने की बात बताई थी और ससुराल वालों के रवैये के बारे में भी बताया करती थी।

वहीं अब मृतका की मां और चाचा ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले पर पुलिस ने परिजनों और ससुराल वालों के बयान दर्ज कर लिये हैं और आगे की जांच कर रही है।