jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या : आरोपी ने लाठी से पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, इस तरह खुला राज

जमीन पर गिरते ही राजेश को खींचकर वह जंगल ले गया और मौत के घाट उतार दिया

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने एक युवक के अंधे कत्ल का खुलासा किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक अक्सर घर आकर आरोपी की पत्नी से बातचीत किया करता था। लेकिन आरोपी को यह पसंद नहीं था। इसी के चलते आरोपी ने उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

- Install Android App -

दरअसल, बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम खरयानी के जंगल में 25 मार्च को पुलिस ने एक शव बरामद किया था, जिसकी पहचान राजेश विश्वकर्मा के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि राजेश विश्वकर्मा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया और पड़ताल करते करते आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने बाला आदिवासी नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

आरोपी बाला ने बताया कि दो साल से राजेश विश्वकर्मा उसके घर पर आया जाया करता था और पत्नी से बात करता था। उसे शक था कि राजेश का पत्नी से अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उसने राजेश की हत्या करने का मन बना लिया और जब वह किशनगढ़ से बाजार करके लौट रहा था, तभी रास्ता रोकर उस पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह बाइक से गिर गया। जमीन पर गिरते ही राजेश को खींचकर वह जंगल ले गया और मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।